शादी में डांस करने की बात पर विवाद, चाकूबाजी में दो युवक नहीं बच सके,बीच बचाव कर रहे थे युवक

 

शादी समरोह में बारात के दौरान एक विवाद हुआ। नाचने की बात को लेकर बातचीत इस हद तक बिगड़ गयी की दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। और मारपीट में दो युवकों की जान चली गयी। घटना के बाद दहशत फ़ैल गयी। एमपी के रतलाम जिले का यह मामला है। जहां ओल्ड रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में घटना हुई थी। बताया जा रहा है की मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया था।

 

 

 

बताया गया की दोनों पक्ष रात के समय एक बारात में शामिल होने पहुंचे थे। बारात के दौरान नाचने की बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। जहां चाकूबाजी हो गयी। इस दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हमले में घायल युवक पीयूष के मुताबिक वह अपने चचेरे भाई आनंद और शाहबाज के साथ कॉलोनी के क्वार्टर के सामने खड़ा हुआ था। तभी रोजर बिन्नी नाम का युवक वहां आया। जिसने बताया कि उसका मुन्ना और रोहित खंडकर से विवाद हुआ है। कुछ ही देर में मुन्ना और रोहित खंडकर भी मौके पर पहुंच गए इसी दौरान विवाद बढ़ गया। जहां बीच-बचाव करने पहुंचे आनंद और शाहबाज पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

 

 


स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की गई। वहीं ऐसी भी जानकारी सामने आई है की इस विवाद में कुछ आरोपी घायल हुए हैं। जिन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसको लेकर रेल्वे इंदौर एडिशनल एसपी हेमंत चौहान ने जानकारी दी।------


By - sagar tv news
05-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.