सागर का ये वन्य जीव अभ्यारण चर्चाओं में, कैमरे में कैद रोचक तस्वीरें, हो सकता है पर्यटन का विस्तार

 

सागर जिला अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए तो जाना ही जाता है। यहां की सुंदरता भी अपने आप में अनूठी मानी जाती है। ये जिला अपनी खूबसूरत वादियों के लिए भी मशहूर है। इसी तरह सागर के शाहगढ़ क्षेत्र में एक वन्य जीव अभ्यारण भी है जो इन दिनों चर्चाओं में है। साथ ही यहां पर बड़ी संख्या में वन्य जीवों की मौजूदगी भी देखी जा रही है। जिससे आने वाले समय में यहां पर्यटन बढ़ने की पूरी-पूरी संभावना है। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें उत्तर वन मंडल शाहगढ़ रेंज के बारायठा अंतर्गत आने वाले नवगठित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वन्य जीव अभ्यारण की हैं। जहां ये इलाका अब अपनी ख़ूबसूरती और वन्य जीवों की चहलकदमी के लिए जाना जा रहा है। इस अभ्यारण में कई सारे वन्य जीव हैं।

 

 

कैमरे में भी कई ऐसी तस्वीरें कैद हुई हैं। जिन्हे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा की बहुत जल्द ये जगह पर्यटन के लिहाज से अहम होगी। आने वाले समय में यह अभ्यारण भी पर्यटक के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। दरअसल यहां की आबो हवा और अभ्यारण क्षेत्र में पानी की उपलब्धता के कारण वन प्राणियों की चहल कदमी बढ़ते देखी गई है। एक तरफ जहां धसान नदी है तो वहीं दूसरी तरफ इस क्षेत्र में प्राकृतिक झरिया और तालाबों से वन्य प्राणियों को पीने की पानी की उपलब्धता साथ ही सुरक्षित वातावरण बनने से वन प्राणियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

 

अखिल भारतीय बाघ आंकलन 2026 में गणना के दौरान इस अभ्यारण क्षेत्र में तेंदुआ, लकड़बग्घा, जंगली बिल्ली, भालू, सांभर, चीतल, नीलगाय, विलुप्त होती प्रजातियों में पैंगोलिन, सेही समेत अन्य जानवरों की मौजूदगी के प्रमाण कैमरे में कैद हुए हैं। भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने इस क्षेत्र का मौका मुआयना करने पर आने वाले समय में चीता प्रोजेक्ट लागू होने की संभावना जताई है यह क्षेत्र भी आने वाले समय में अन्य टाइगर रिज़र्व की तरह ही पर्यटन क्षेत्र में आगे बढ़ेगा।

 

 


By - sagar tv news
05-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.