रेत माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाई, टीम ने ट्रेक्टर ट्रॉली की जप्त, हाईवे पर हुई कार्यवाई

 

रेत माफियाओं के खिलाफ पुलिस की टीम ने एक बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया है जिसके बाद से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। टीम ने नेशनल हाईवे से ट्रेक्टर ट्रॉली को जप्त किया है। बताया गया की घेराबंदी कर हाईवे से गुजर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। जिसमें अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था। मामला मुरैना जिले का है। जहां अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ वन विभाग और एएसएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-44 पर रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाया। संयुक्त रूप से टीमों ने कार्यवाई की।

बताया जा रहा है की हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की जांच टीम ने दौरा किया था। लेकिन रेत माफिया कुछ समय के लिए ठन्डे पड़ने के बाद फिर से सक्रीय हो गए थे। माफिया चंबल नदी के किनारे डंप की गई रेत को ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए नेशनल हाईवे-44 से निकाल रहे थे। तभी वन विभाग और एएसएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन को पकड़ लिया। ऐसी जानकारी है की माफिया पहले नदी किनारे रेत का डंप लगाते हैं। फिर रात या सुनसान समय में उसे खेतों और घरों के बाहर से उठाकर हाईवे के जरिए सप्लाई करते हैं। वहीं ऐसा भी आरोप है की इन डंप रेत के खिलाफ अभी तक वन विभाग, कलेक्टर और एसपी द्वारा कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। टीम ने यह कार्रवाई नेशनल हाईवे-44 स्थित वन डिपो के सामने लगे चेकिंग पॉइंट पर की। टीम ने सतर्कता दिखाते हुए माफियाओं की गतिविधियों पर रोक लगाने की कोशिश की।


By - sagar tv news
05-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.