बरगी क्रूज मामले में कांग्रेस ने पर्यटन मंत्री का फूंका पुतला, इस्तीफे की मांग की !

 

बीते दिनों जबलपुर जिले के बरगी डैम में क्रूज के डूबने से दुखद घटना हुई थी। जहां कई लोगों की एक साथ जान चली गयी थी। वहीं इस घटना ने सभी को झखझोर के रख दिया है। इस मामले को लेकर सियासत भी गरमाई हुई है बरगी डैम हादसे के बाद उज्जैन जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। साथ ही पर्यटन मंत्री का पुतला दहन भी किया गया। साथ ही प्रशासन की लापरवाही से घटना होना बताया।

 

 

 

 

बता दें की जबलपुर के बरगी बांध में हुये हादसे के विरोध में युवक कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी का पुतला दहन किया। दरअसल देखा जाए तो इस हादसे को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। हादसे के बाद कांग्रेस भाजपा सरकार पर तीखे सवाल खड़े कर रहीं हैं। जगह-जगह धरने प्रर्दशन किये जा रहें हैं। इसी को लेकर उज्जैन में भी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और बरगी बांध हादसे के विरोध में प्रदर्शन किया।

 

 

 

 

 

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क से टावर चौक तक कैंडल मार्च निकाला। जहां प्रदेश सरकार के पर्यटन राज्य मंत्री घमेन्द्र लोधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस मौके पर जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अर्पित यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसको लेकर अध्यक्ष का कहना है की शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया है। साथ ही मंत्री के इस्तीफे की मांग की गयी।


By - sagar tv news
06-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.