सागर में पंचायत घोटाले का आरोप! 40 लाख की गड़बड़ी, सरपंच-सचिव पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

 

सागर जिले से पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का मामला सामने आया है, जहां ग्राम पंचायत चंद्रपुरा के ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर शासकीय राशि के फर्जी भुगतान का आरोप लगाया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई।

ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच राजेंद्र प्रसाद चढ़ार और सचिव प्रसादी सेन ने पिछले तीन वर्षों में पंचायत विकास के नाम पर करीब 40 लाख रुपए का गबन किया है। शिकायत के अनुसार शौचालय निर्माण, सड़क, हैंडपंप, पंचायत भवन और मंदिर के टीन शेड जैसे कार्यों के लिए निकाली गई राशि का उपयोग जमीनी स्तर पर नहीं हुआ, बल्कि इन पैसों से निजी लाभ उठाया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा मंदिर में टीन शेड के लिए दी गई एक लाख रुपए की राशि का भी दुरुपयोग किया गया और उससे सरपंच ने अपने घर पर भूसा रखने का शेड बनवा लिया। वहीं, गांव में आज भी पानी की भारी समस्या बनी हुई है, जबकि रिकॉर्ड में फर्जी कनेक्शन दिखाकर राशि निकाल ली गई।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में न तो मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं और न ही योजनाओं का सही लाभ मिल पा रहा है। लोगों को पर्याप्त राशन और आवास तक नहीं मिल रहा, जिससे उनका जीवन प्रभावित हो रहा है।

सबसे गंभीर आरोप यह भी है कि शिकायत करने पर सरपंच और सचिव द्वारा ग्रामीणों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती है, जिससे लोग डर के कारण आवाज उठाने से बचते हैं।

हालांकि अब ग्रामीण एकजुट होकर इस कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े हो गए हैं और प्रशासन से निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इन आरोपों की गंभीरता को समझते हुए ठोस कदम उठाएगा, या फिर ग्रामीणों की शिकायतें यूं ही अनसुनी रह जाएंगी?


By - sagar tv news
06-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.