सागर- मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी! 150 CCTV खंगालकर पुलिस ने आरोपी दबोचा | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के खुरई से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रसिद्ध महामंगला महाकाली मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। शहरी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए हजारों रुपए भी बरामद कर लिए हैं। दरअसल, रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि में शिवाजी चौक पठार स्थित मंदिर में एक युवक ने मेन गेट की जाली से अंदर घुसकर दान पेटी को तोड़ दिया और उसमें रखे रुपए चुरा लिए। सुबह जब मंदिर के पुजारियों को घटना की जानकारी लगी तो इलाके में हड़कंप मच गया।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने तुरंत टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस ने शहरभर में लगे करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कड़ी पड़ताल के बाद एक संदिग्ध युवक की पहचान हुई, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में 19 वर्षीय सूरज पटेल, निवासी टैगोर वार्ड ने चोरी करना कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने मंदिर में लगे कांच की दान पेटी में भरे नोटों को पहले ही देख लिया था और तभी से चोरी की योजना बना रहा था।

 

 

घटना के दिन उसने कई बार कोशिश की, लेकिन पुलिस वाहन के आने से सफल नहीं हो पाया। तीसरी कोशिश में वह मंदिर में घुसकर चोरी करने में कामयाब हुआ। चोरी के बाद आरोपी ने रुपए अपने घर के पास खड़ी एक कंडम कार की सीट के नीचे छुपा दिए। सोमवार सुबह उसने चोरी की रकम में से 2500 रुपए निकालकर अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी भी की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 38 हजार 700 रुपए बरामद कर लिए हैं। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले ने एक बार फिर दिखा दिया कि अपराधी कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून के हाथ लंबे होते हैं।

 

 


By - sagar tv news
06-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.