ये वो लड़का नहीं!” वरमाला के वक्त दुल्हन का इंकार, बिना शादी लौटी बारात

 

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के मंडप में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दुल्हन ने वरमाला के दौरान ही शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन ने सबके सामने साफ कहा—“जिससे रिश्ता तय हुआ था, ये वो लड़का नहीं है।” पूरा मामला ब्यौहारी इलाके का है, जहां बुधवार रात गोहपारू से बारात पहुंची थी। दुल्हन पक्ष ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया, द्वारचार समेत सभी पारंपरिक रस्में भी पूरी हो चुकी थीं। माहौल खुशियों से भरा था और दोनों परिवार शादी को लेकर उत्साहित थे।

लेकिन जैसे ही वरमाला की रस्म शुरू हुई, कहानी ने अचानक मोड़ ले लिया। दूल्हा स्टेज पर खड़ा था और दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ मंच पर पहुंची। दूल्हे ने दुल्हन को वरमाला पहना दी, लेकिन जब दुल्हन की बारी आई तो वह ठिठक गई। कुछ पल तक दूल्हे को गौर से देखने के बाद उसने माला पहनाने से इनकार कर दिया और स्टेज से नीचे उतर गई। जब परिजनों ने वजह पूछी तो दुल्हन ने चौंकाने वाला बयान दिया—“ये वो लड़का नहीं है जिससे मेरी शादी तय हुई थी।” इतना सुनते ही शादी समारोह में तनाव का माहौल बन गया।

दोनों पक्षों के परिजन और रिश्तेदार दुल्हन को मनाने में जुट गए। काफी देर तक समझाइश चली, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। मामला बढ़ता देख पुलिस को बुलाया गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर गई, जहां लंबी बातचीत के बाद आपसी सहमति से शादी रद्द करने का फैसला लिया गया। थाना प्रभारी जिया उल हक के अनुसार, बिना किसी विवाद के दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट गए। अब यह अनोखा मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


By - sagar tv news
06-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.