मैदान में उतरे खाद्य मंत्री! उपार्जन केंद्र पर औचक छापा, लापरवाही पर सख्त एक्शन | SAGAR TV NEWS |

 

मध्यप्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अचानक मैदान में उतर आए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप मंत्री ने भोपाल से सागर जाते समय एमपी के रायसेन जिले के सेहतगंज उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर पूरे सिस्टम को हिला दिया। मंत्री बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे केंद्र पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने खुद मौके पर गेहूं से भरे बोरों का वजन कराया और तुलाई प्रक्रिया की जांच की। इस दौरान खरीदी, तुलाई और ऑटो कनेक्टिविटी व्यवस्था की हकीकत सामने आई।

 

 

निरीक्षण के दौरान कुछ लापरवाही सामने आने पर मंत्री का सख्त रूप भी देखने को मिला। सर्वे कर्मचारी वसुंधरा गौर और शिवराज लोधी को मौके पर ही फटकार लगाई गई और साफ चेतावनी दी गई कि किसानों के काम में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खाद्य मंत्री ने मौके पर मौजूद किसानों से भी सीधा संवाद किया। रंगपुर के किसान किशन गोपी और कैलाश यादव ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है और उनकी फसल की तुलाई समय पर हो रही है। किसानों ने उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष भी जताया।

 

 

इसके बाद मंत्री रतनपुर स्थित प्रेम वेयरहाउस पहुंचे, जहां किसानों ने खरीदी प्रक्रिया को सुचारू बताया। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गेहूं उपार्जन और तुलाई का कार्य पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से हो, ताकि किसानों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दो टूक कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस औचक निरीक्षण से साफ है कि अब जमीनी स्तर पर निगरानी तेज हो गई है और लापरवाह अधिकारियों की खैर नहीं।

 

 


By - sagar tv news
06-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.