तेज रफ्तार बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत के बाद पलटी बस, 45 से ज्यादा यात्री घायल | SAGAR TV NEWS

 

मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार बस ने गेहूं से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस हाईवे पर पलट गई और 45 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना गोसलपुर थाना क्षेत्र के एनएच-30 की है, जहां मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी बस सिहोरा से जबलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने चल रहे गेहूं से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर चालक करीब 200 मीटर दूर जा गिरा, जबकि बस और ट्रॉली दोनों सड़क पर पलट गए। ट्रॉली में भरा गेहूं हाईवे पर बिखर गया।

 

 

बस के पलटते ही अंदर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और राहत कार्य तेज किया गया। इस भीषण हादसे में 45 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 21 घायलों का इलाज सिहोरा अस्पताल में, 18 का गोसलपुर में इलाज जारी है, जबकि 6 गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है। सभी घायलों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

 

प्राथमिक जांच में बस चालक की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
06-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.