सागर- साले की शादी समारोह से जीजा को उठा ले गई पुलिस,दूल्हा-दुल्हन शादी के जोड़े में पहुंचे थाने

 

सागर में साले की शादी का कार्यक्रम चल रहा था लेकिन समारोह में अचानक पहुंची जीजा को उठाकर ले गयी। जिसके बाद दूल्हा दुल्हन शादी के जोड़े में थाने पहुंचे और जीजा को छोड़ने की मांग करने लगे। यह पूरा मामला सागर के कैंट थाना क्षेत्र से सामने आया है। दरअसल जिस युवक को पुलिस ने पकड़ा वह जिला बदर घोषित है। उसकी पत्नी ने रोते हुए कहा की पुलिस को भले ही उन्हें जेल भेजना हो तो वो भेज दें लेकिन उनके साथ जो मारपीट की जा रही है वो न करें उसने कहा की उनका इस दुनिया में कोई नहीं है। भाई अकेला है जिसकी शादी में शामिल होने आये हुए थे। पीड़ित परिवार स्टेशन के पास रहता है।

बताया जा रहा है की कैंट थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन के पास रहने वाले करन बंसल की शादी 4 मई को आयोजित थी। शादी समारोह में उनके जीजा छोटू बंसल भी शामिल होने के लिए सागर आए हुए थे। जो की जिला बदर घोषित है। इसके बावजूद वह शहर में मौजूद था। जिस पर कार्रवाई करते हुए कैंट पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले आई। इधर जैसे ही जीजा की गिरफ्तारी की जानकारी परिवार को मिली तो दूल्हा-दुल्हन शादी के जोड़े में ही कैंट थाने पहुंच गए और उन्हें छोड़ने की मांग करने लगे। परिजनों ने पुलिस गुजारिश करते हुए कहा की दूल्हे के पिता का निधन हो चुका है। जीजा ही परिवार में प्रमुख सदस्य हैं। लिहाजा उन्हें शादी समारोह के लिए छोड़ा जाए। जहां पुलिसकर्मियों ने परिजनों को समझाइश दी की छोटू बंसल पर पूर्व से कई प्रकरण दर्ज हैं और जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई है।

खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।


By - sagar tv news
06-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.