बारातियों से भरी बस अचानक सड़क किनारे पलटी, दो दर्जन बाराती पहुंचे अस्पताल, 3 गंभीर

 

सड़क पर दौड़ रही बारातियों से भरी हुई एक बस अचानक हादसे का शिकार हो गयी। जहां बस अनियंत्रित्त होकर पलटने से चीख पुकार मच गयी। इस हादसे में करीब 2 दर्जन लोग घायल बताये जा रहे हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना एमपी के सतना जिले से सामने आई है। बताया जा रहा है की चित्रकूट थाना क्षेत्र की बगदरा घाटी में बस की कमानी टूटने की वजह से सड़क हादसा हुआ। बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया।

 

 

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक बस क्रमांक रीवा जिले की पासिंग बस उत्तर प्रदेश के रहपुरा से बारात लेकर रीवा गई थी। बस रीवा से लौटते समय घाटी क्षेत्र से गुजर रही थी इसी दौरान यह हादसा हुआ। शुरूआती जांच में सामने आया की बस की कमानी अचानक टूट गई। जिससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस घाटी में पलट गई। हादसा इतना भयंकर था कि यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला।

 

 

 

 

सूचना मिलते ही मझगवां और चित्रकूट थाना की पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक तीन घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए बस में सवार यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।------


By - sagar tv news
07-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.