बैंक में 7 ताले तोड़कर कैश तक पहुंचे चोर, CCTV में कैद पूरी वारदात

 

एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के बक्सवाहा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मध्यांचल ग्रामीण बैंक में देर रात चोरी की कोशिश ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। बदमाशों ने बैंक के सात ताले तोड़कर नगदी तक पहुंच बना ली, लेकिन ऐन मौके पर बिना कैश लूटे ही फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की है। दो अज्ञात बदमाश बैंक परिसर में घुसे और मुख्य गेट से लेकर अंदर तक एक-एक कर सात ताले तोड़ दिए। चोर पूरी प्लानिंग के साथ आए थे और सीधे कैश रखने वाली जगह तक पहुंच गए थे।

बताया जा रहा है कि बदमाश नगदी के बेहद करीब थे, लेकिन इसी दौरान उन्हें किसी आहट या खतरे का अंदेशा हुआ, जिसके चलते वे मौके से भाग निकले। पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दो संदिग्ध साफ नजर आ रहे हैं। सुबह जब बैंक कर्मचारी पहुंचे और ताले टूटे देखे तो हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वॉड टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

इस घटना ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक में न तो कोई सुरक्षाकर्मी तैनात था और न ही पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे मौजूद थे। जो कैमरे लगे भी थे, उनकी गुणवत्ता कमजोर बताई जा रही है, जिससे जांच में दिक्कत आ रही है। शाखा प्रबंधक रोहित साहू ने बताया कि बदमाश कैश तक पहुंच गए थे, लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही भाग निकले। वहीं थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना साफ संकेत देती है कि सुरक्षा में जरा सी लापरवाही कितना बड़ा खतरा बन सकती है।


By - sagar tv news
06-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.