ट्रक के भाड़े के पैसों को लेकर वि-वाद,ट्रक मालिक ने 4 साथियों के साथ फरियादी को पी-टा,CCTV में कैद
ट्रक के भाड़े के पैसों को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हुई। आरोप है की ट्रक के मालिक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के साथ मिलकर पिटाई कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर इस बात की शिकायत की है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पांचों आरोपियों की तलाश शुरू की है। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें एमपी के ग्वालियर जिले की हैं। मारपीट की घटना बिजौली थाना क्षेत्र के बड़ागांव पुल के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप की है।
भिंड जिले के मालनपुर निवासी मुकेश शर्मा ने बिजौली थाना पुलिस से शिकायत कर बताया कि वह गेहूं से भरी बोरियों को मंडी भेजने के लिए ग्वालियर निवासी राजू राणा का ट्रक दो दिन पहले बुक किया था। ट्रक में गेहूं की बोरियां भरकर मंडी भेजी गईं। लेकिन वहां बोरियां उतरवाई नहीं गईं। जिस वजह से ट्रक दो दिन से वहीं खड़ा था। ट्रक मालिक राजू राणा ने मुकेश से ट्रक खाली करने और दो दिन से खड़े ट्रक का भाड़ा देने को कहा। जब भाड़ा नहीं मिला तो राजू गेहूं की बोरियों से भरे ट्रक को लेकर बिजौली थाना क्षेत्र के बड़ागांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। ट्रक वहीं खड़ा कर दिया। जब मुकेश को इस बात की पता चला तो वह भी पेट्रोल पंप पर आ गया। वहां पहले से ही राजू अपने चार साथी रानू, भोला, अर्जुन और राजू जाट के साथ खड़ा था। ट्रक के भाड़े को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई और विवाद हो गया। जहां राजू ने अपने चारों साथियों के साथ मिलकर मुकेश के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद राजू धमकी देकर वहां से चला गया। घटना के बाद फरियादी मुकेश शर्मा ने शिकायत की और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे। जिस पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर राजू राणा उसके साथी रानू, भोला, अर्जुन और राजू जाट के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामले में सीएसपी मनीष यादव ने जानकारी दी।------