नेशनल-हाई-वे पर डॉक्टर के परिवार से लूट की कोशिश,कार के शीशे फोड़े,पुलिस ने नहीं लिखी शिकायत !

 

नेशनल हाई-वे पर डॉक्टर के परिवार से लूट की कोशिश किये जाने के एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने न सिर्फ लाठी डंडों से आतंक मचाया बल्कि परिवार के लोगों पर भी हमला बोला। कार के शीशे तोड़ दिए। और लूट की कोशिश की। वहीं हैरानी की बात ये है की जब परिवार शिकायत करने पुलिस के पास पहुंचा तो आरोप है की पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। हैरान कर देने वाली घटना मुरैना जिले से सामने आई है। जहां नेशनल हाईवे-44 पर बाइक सवार बदमाशों ने एक डॉक्टर के परिवार पर हमला कर लूट की कोशिश की।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से झांसी जा रहा एक डॉक्टर का परिवार जैसे ही सराय छोला थाना क्षेत्र के बाबा देवपुरी के पास NH-44 पर पहुंचा। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया। बदमाशों ने कार को रोकने की कोशिश करते हुए उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। ऐसी भी जानकारी है की पहले से घात लगाए अन्य बदमाश भी मौजूद थे। जिन्होंने कार के शीशे तोड़ दिए और परिवार को डराने-धमकाने के अलावा जान से मारने तक की कोशिश की। घटना के दौरान कार में बैठे लोग सहम गए और दहशत में आ गए।

 

परिवार ने साहस दिखाते हुए कार को तेज रफ्तार में भगाया और अपनी जान बचाकर मुरैना पहुंचा। लेकिन पीड़ित जब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, तो उन्हें घटनास्थल वाले क्षेत्र में जाने की सलाह दे दी गई। भय के कारण परिवार दोबारा उस इलाके में जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका और आखिरकार झांसी पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

 

वहीं घटना के बाद मुरैना के कांग्रेस विधायक दिनेश सिंह गुर्जर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा की बेरोजगारी की वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

 

 


By - sagar tv news
07-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.