डिलेवरी के दौरान नहीं बच सकी नवविवाहिता, अस्पताल में परिजनों का हंगामा,लापरवाही के आरोप !
फिर एक बार स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला की डिलेवरी के दौरान जान चली गयी। जिसके बाद अस्पताल में हंगामा मच गया। परिजनों ने प्रबंधन और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही जिम्मेदारों पर कार्यवाई किये जाने की मांग की। यह पूरी घटना एमपी के गुना जिले से सामने आई है। जहां जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में बीनागंज क्षेत्र के पिपलिया गांव की 20 साल की नवविवाहिता पूजा भील की डिलीवरी के दौरान जान चली गई।
जानकारी के ममुतबिक पूजा भील को बीते 5 मई की शाम करीब 7 बजे गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। आरोप है की इसके बावजूद भी इलाज में तत्परता नहीं दिखाई गई। डॉक्टरों ने बताया कि पूजा के शरीर में खून की कमी है। उसे ब्लड चढ़ाने की जरूरत है। 6 मई को शाम के समय ब्लड चढ़ाने के करीब 20 मिनट बाद ही पूजा ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि ब्लड चढ़ाने की प्रक्रिया में हुई चूक या डॉक्टरों की लापरवाही पूजा की जान जाने का कारण बनी। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हो गया। आक्रोशित परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।
घटना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या समय रहते उचित इलाज नहीं मिला। या फिर ब्लड चढ़ाने में कोई तकनीकी चूक हुई है। पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहा है।
हाल फिलहाल इस मामले पर प्रशासन द्वारा क्या ठोस कदम उठाये जाते हैं ये दोषियों के खिलाफ क्या सख्त कार्यवाई की जाती है ये बड़ा सवाल है।------