शादी का झांसा देकर विधवा महिला का वीडियो बनाकर करता था ब्लै क मेल, आरोपी गिरफ्तार

 

सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ गंदा काम करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डराता रहा। पीड़िता ने 5 मई को मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद वह अपने बच्चों के साथ रह रही थी। इसी दौरान रिश्तेदारी के माध्यम से उसकी पहचान रविकांत शर्मा नाम के युवक से हुई। आरोपी धीरे-धीरे महिला के घर आने-जाने लगा और भरोसा जीत लिया।

महिला के मुताबिक आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी बहाने कई बार अपने घर ले जाकर संबंध बनाए। जब भी महिला ने विरोध किया, आरोपी जल्द शादी करने की बात कहकर उसे बहलाता रहा। इसी दौरान उसने महिला के वीडियो भी बना लिए। मामला तब बिगड़ा जब करीब एक महीने पहले महिला ने शादी की बात दोबारा उठाई। आरोप है कि आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी की नजर उसकी बेटी पर भी गलत थी और उसके अन्य महिलाओं से भी अवैध संबंध हैं। शिकायत के बाद मोतीनगर पुलिस ने गंदा काम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रविकांत शर्मा, निवासी बाघराज वार्ड, को गिरफ्तार कर लिया। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी से थाने में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर भरोसे के नाम पर होने वाले अपराधों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


By - sagar tv news
07-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.