कांग्रेस का चक्का जाम! सड़क पर उतरे नेता, बोले अन्नदाता परेशान हुआ तो होगा उग्र आंदोलन SAGAR TV NEWS

 

एमपी के शिवपुरी में किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के पड़ौरा चौराहे पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया। “भाजपा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारों के साथ शुरू हुआ यह आंदोलन देखते ही देखते बड़े विरोध प्रदर्शन में बदल गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर डेरा जमा लिया, जिसके चलते वाहनों की आवाजाही पूरी तरह थम गई। सड़क पर लंबी-लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ बस यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री घंटों तक जाम में फंसे नजर आए।

 

 

हालांकि आंदोलन के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानवता दिखाते हुए एक एंबुलेंस को रास्ता दिया और उसे तुरंत निकलवाया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भी एंबुलेंस को रास्ता देने की सराहना की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि अन्नदाता परेशान होगा तो कांग्रेस इसी तरह सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। बरैया ने चेतावनी देते हुए कहा कि “अभी तो यह सिर्फ ट्रेलर है, अगर किसानों की समस्याएं नहीं सुलझीं तो आंदोलन और उग्र होगा।

 

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है, जबकि भाजपा सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में किसान लगातार परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर गंभीर नहीं है। इस चक्का जाम ने शहर की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया और कई घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद रहा और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश करता रहा। अब देखना होगा कि किसानों के मुद्दे पर शुरू हुआ यह आंदोलन आगे कितना बड़ा रूप लेता है।

 

 


By - sagar tv news
07-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.