मैरिज गार्डन में महिला से गलत काम, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता काम करने गई थी मैरिज गार्डन

 

एमपी के दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मैरिज गार्डन में खाना बनाने गई एक महिला के साथ गलत काम की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम मड़ियादौ निवासी 25 वर्षीय महिला ऑर्डर पर खाना बनाने का काम करती है। 4 मई को वह अपने पति के साथ एक ठेकेदार के कहने पर हटा स्थित एक मैरिज गार्डन में खाना बनाने गई थी। देर रात तक कार्यक्रम चलने के कारण दोनों वहीं एक कमरे में रुक गए।

 

 

पीड़िता के मुताबिक, 5 मई की सुबह करीब 6 बजे जब वह कमरे से बाहर निकली, तभी वहां मौजूद सहकर्मी किस्सू पटेल ने उसे रोक लिया। आरोप है कि आरोपी ने महिला को जबरन पकड़कर पास के कमरे में ले जाकर उसका मुंह दबा दिया और उसकी इच्छा के खिलाफ गलत काम किया। महिला के अनुसार, जब उसके पति के आने की आहट हुई तो आरोपी मौके से फरार हो गया। जाते-जाते उसने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति को पूरी जानकारी दी और दोनों थाने पहुंचे। महिला अधिकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण पीड़िता को महिला थाना दमोह भेजा गया, जहां उसकी शिकायत दर्ज की गई। बाद में मामला हटा थाना भेजा गया।

 

 

हटा थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2), 127(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तुरंत पुलिस टीम गठित की गई और घटना के कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 


By - sagar tv news
07-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.