पत्नी पर पेट्रोल डाल कर लगाई आग, पति की मौके पर मौत, मासूम बच्ची समेत 3 पहुंचे अस्पताल

 

एमपी के उज्जैन जिले के नागदा शहर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है… जहां घरेलू विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि एक युवक ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी… और फिर खुद को भी आग के हवाले कर दिया। इस दर्दनाक घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई… जबकि पत्नी, सास और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई हैं। मामला नागदा के वार्ड क्रमांक 26 स्थित इंद्रपुरी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि 19 वर्षीय अनिल ने गुस्से में आकर अपनी 16 वर्षीय पत्नी तनु पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। आग की लपटों में खुद अनिल भी घिर गया।

 

 

घटना के दौरान पास में खेल रही ढाई साल की मासूम बच्ची दिक्षा भी आग की चपेट में आ गई। वहीं पत्नी को बचाने पहुंची मृतक की सास कालीबाई भी गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को पहले नागदा के जनसेवा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं आग में झुलसे अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मामला घरेलू कलह से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है… लेकिन इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर घरेलू विवादों के खतरनाक परिणामों को सामने ला दिया है।

 

 


By - sagar tv news
07-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.