दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती का गला रेत दिया, प्रेम प्रसंग की आशंका,लेकिन हमलावर अज्ञात !

 

घर में अकेली एक युवती के साथ सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गयी। दिनदहाड़े एक घर में घुसकर युवती का गला रेतकर बेरहमी से मर्डर कर दिया गया। उसकी डेड बॉडी खून से लथपथ पड़ी हुई थी। जब परिजनों ने उसे इस हाल में पड़े हुए देखा तो सन्न रह गए। फिलहाल हमलावर अज्ञात है पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है। वारदात को अंजाम क्यों दिया गया। और किसने दिया, ये अभी रहस्य बना हुआ है। यह पूरी घटना एमपी के रायसेन जिले के मंडीदीप से सामने आई है। इस मर्डर कांड को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।

 

 

बताया जा रहा है की रायसेन की औद्योगिक नगरी मंडीदीप के रामनगर में अचानक सनसनी फ़ैल गयी। 18 साल की किशोरी संजना महोबिया का उसके ही घर में बेरहमी से मर्डर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त संजना घर पर अकेली थी उसके परिजन बाहर गए हुए थे। जिसका फायदा उठाकर अज्ञात हमलावर ने गला रेत कर इस वारदात को अंजाम दिया। शुरुआती जांच में पुलिस इस मर्डर कांड को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

 


सूचना मिलने के बाद मंडीदीप थाना प्रभारी रंजीत सराटे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और साक्ष्य जुटाने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। दिनदहाड़े हुए इस मर्डर की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फ़िलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गयी है।

 

 


By - sagar tv news
07-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.