सागर में फिर दादागिरी, लाजपतपुरा वार्ड में युवक की पिटाई,CCTV आया सामने | SAGAR TV NEWS |

 

सागर में गुंडे, बदमाशों का आतंक कम होने के नाम नहीं ले रहा है। फिर एक बार बदमाशों ने शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है की लाजपतपुरा वार्ड में टपरा गैंग द्वारा उत्पात मचाया गया। रॉबी पठान पर अंकित कनसिया नाम के युवक के साथ मारपीट करने के आरोप हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया गया की युवक को घेरकर बेरहमी से मारपीट की गयी। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह पूरी घटना बीते 3 मई की बताई जा रही है जो पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सामने आई इन तस्वीरों में मारपीट को देखा जा सकता है। जहां बाइक रोककर जमकर पिटाई की गयी।

 


मारपीट करने वाले आरोपी रोबी पठान का आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। आरोप है कि वह हाल ही में टपरा गैंग नाम से समूह बनाकर क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं है।

 

 

घायल अंकित कनसिया को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था। खबर लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी। स्थानीय लोगों का ऐसा आरोप था की घटना के बाद पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई। मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में असामाजिक गतिविधियों को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आती रही हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई करने, आरोपी गिरफ्तार करने के अलावा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

 

 


By - sagar tv news
07-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.