सागर के रामाश्रम होटल में भड़की आग ने मचाया तांडव, खाना खा रहे लोग भागे,फंसे लोगों का हुआ रेस्क्यू
सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में अचानक से हड़कंप मच गया। दरअसल बस स्टैंड के पास मौजूद रामाश्रम होटल में आग लग गयी थी। जिस वजह से अफरा तफरी का माहौल हो गया था। जिससे होटल में खाना खा रहे लोगों समेत अन्य लोग भाग खड़े हुए। आग धीरे धीरे बढ़ती ही जा रही थी। साथ ही आग पर काबू पाना भी मुश्किल हो रहा था। वहीं ऐसी भी जानकारी है की होटल में गैस सिलेंडर रखे हुए थे। जिनमें आग भड़कने का ख़तरा बना हुआ था।
सूचना मिलने के बाद मौके पर नगर निगम की फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। साथ ही जानकारी लगने के बाद पुलिस भी पहुँच गयी थी। जहाँ आग को बुझाने के प्रयास किये गए साथ ही राहत और बचाव कार्य भी शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन इस आगजनी की घटना में काफी नुक्सान होने की बात सामने आई है। क्योंकि बड़ी संख्या में सामाग्री जलकर खाक हो गयी। आग की घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी थी।
जानकारी के मुताबिक आग तेजी से पूरे होटल में फैलती गई। जिससे अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। धुएं और आग के कारण कई लोग होटल के अंदर फंस गए थे। मौके पर मौजूद लोगों और रेस्क्यू टीम ने खिड़कियों के कांच तोड़कर अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नगर निगम की फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
शुरूआती जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गनीमत की बात ये है की समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिससे किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस ने मामले को जाँच में लिया है।------