Sagar- बीना में बवाल ! पर्यटन मंत्री का पुतला जलाने पर पुलिस से भिड़े युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

सागर जिले के बीना के सर्वोदय चौराहे पर गुरुवार को उस वक्त माहौल गरमा गया, जब युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबलपुर के बरगी डैम में हुई क्रूज़ घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी का पुतला जलाने की कोशिश की, जिसे रोकने के लिए पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और झड़प देखने को मिली।

 

 

 

प्रदेशव्यापी आह्वान पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस बीना विधानसभा अध्यक्ष महेश व्यास उर्फ श्याम व्यास कर रहे थे। प्रदर्शनकारी प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पर्यटन मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे।

जैसे ही कार्यकर्ता पुतला लेकर आगे बढ़े, सर्वोदय चौराहे पर पहले से तैनात भारी पुलिस बल सक्रिय हो गया। पुलिसकर्मियों ने पुतला छीनने और आग लगाने से रोकने की भरसक कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे। भारी हंगामे और अफरा-तफरी के बीच आखिरकार पुतले में आग लगा दी गई।

 

 

 

इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर खींचतान हुई। कुछ देर के लिए चौराहे पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और कोई बड़ा विवाद नहीं होने दिया।

युवा कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बरगी डैम क्रूज़ मामले में सरकार पूरी तरह विफल रही है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

 

 

 

 

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्याम व्यास ने कहा कि जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए और मंत्री की जवाबदेही तय होना जरूरी है।

बीना में हुए इस प्रदर्शन ने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति को गर्मा दिया है।


By - sagar tv news
08-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.