Sagar- अंत्योदय एक्सप्रेस में बाल मजदूरों का खेल? बीना स्टेशन पर मचा हड़कंप | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के बीना रेलवे जंक्शन पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अंत्योदय एक्सप्रेस में बड़ी संख्या में बाल मजदूरों को ले जाए जाने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, आरपीएफ और जीआरपी की टीम प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंच गई और ट्रेन में सघन जांच अभियान शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि ट्रेन नंबर 15559 दरभंगा-अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस के जरिए बिहार से बच्चों को गुजरात के अलग-अलग शहरों में काम कराने के लिए ले जाया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाल कल्याण समिति ने पहले ही जबलपुर और भोपाल मंडल के रेल अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी थी।

 

 

समिति के सदस्य पहले सागर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन ट्रेन के कम स्टॉपेज के कारण वहां कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद जैसे ही ट्रेन बीना रेलवे स्टेशन पहुंची, टीम ने तत्काल कोचों में चेकिंग शुरू कर दी।

जांच के दौरान ट्रेन में करीब 100 से ज्यादा बच्चे सफर करते मिले, जिनमें कई नाबालिग बताए जा रहे हैं। टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को ट्रेन से नीचे उतारकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वह तीन नाबालिग समेत पांच बच्चों को रायसेन लेकर जा रहा था, जहां किसी कारखाने में काम कराया जाना था।

 

 

हालांकि ट्रेन का स्टॉपेज बेहद कम होने के कारण पूरी कार्रवाई नहीं हो सकी और ट्रेन आगे रवाना हो गई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद बाल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बाल कल्याण समिति के सदस्य ओमकार सिंह ने आरोप लगाया कि अंत्योदय एक्सप्रेस के जरिए लगातार बाल मजदूरों को ले जाया जाता है, लेकिन आरपीएफ और जीआरपी की लापरवाही के चलते ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि इस बार भी पुलिस ने सिर्फ खानापूर्ति की और पर्याप्त सहयोग नहीं दिया।

अब सवाल यह है कि आखिर बच्चों को मजदूरी के लिए कौन भेज रहा है और इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन लोग शामिल हैं?

 

 


By - sagar tv news
08-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.