Sagar- बीना में पहली बार जया किशोरी की कथा ! शहर बना भगवामय, 25 हजार श्रद्धालुओं की तैयारी

 

सागर जिले के बीना शहर अब पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंग चुका है। बुंदेलखंड में पहली बार सुप्रसिद्ध कथा वाचक सुश्री जया किशोरी की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शहर में हर तरफ भगवा ध्वज, स्वागत द्वार और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

 

 

 

बीना विधायक निर्मला सप्रे द्वारा आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर पिछले एक महीने से जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। अब शुक्रवार को इस आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। कलश यात्रा शहर के मारुति मंदिर से प्रारंभ होकर सर्वोदय चौराहा, खुरई ओवरब्रिज होते हुए खुरई रोड स्थित कथा स्थल तक पहुंचेगी।

 

 

 

खुरई रोड पर चौधरी पेट्रोल पंप के सामने विशाल कथा पंडाल तैयार किया गया है, जहां 9 मई से 15 मई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से जया किशोरी अपनी मधुर वाणी में श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगी।

इस आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि श्रद्धालुओं के लिए 220 बाय 500 मीटर का विशाल टेंट लगाया गया है, जिसमें करीब 25 हजार से ज्यादा लोग एक साथ कथा सुन सकेंगे। कथा स्थल पर सुरक्षा, पेयजल, पार्किंग और बैठने की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

 

 

 

विधायक निर्मला सप्रे ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक उत्सव है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

वहीं कथा वाचक जया किशोरी ने भी भक्तों से कथा में शामिल होकर श्रीमद् भागवत का संदेश ग्रहण करने का आग्रह किया है।

बीना में पहली बार हो रहे इस भव्य आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरा शहर अब भक्ति और श्रद्धा के रंग में डूब चुका है।


By - sagar tv news
08-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.