कंजर गिरोह का पर्दाफाश! 5 आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार, 15 लाख का माल बरामद | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के देवास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल और पशु चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए औद्योगिक थाना पुलिस ने एक संगठित कंजर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 शातिर आरोपियों और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। साथ ही करीब 15 लाख रुपए का चोरी का मशरूका भी बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 4 मोटरसाइकिल, एक कार और दो बकरे जब्त किए गए हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों के लिए यह कार्रवाई बड़ी राहत मानी जा रही है।

 

 

औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देश पर जिले में चोरी और लूट की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। इसी दौरान 1 और 2 मई 2026 की रात गदेशिया पिपलिया, हवनखेड़ी और संजयनगर क्षेत्र में मोटरसाइकिल और बकरा चोरी की घटनाएं सामने आई थीं।

एक वारदात के दौरान परिवार के लोगों की नींद खुल गई थी, जिसके बाद आरोपी दो बकरे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। यही घटना पुलिस के लिए बड़ा सुराग बन गई। पुलिस ने घटनास्थल से मिले इनपुट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।

 

 

इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर गिरोह के सदस्यों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कई चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी के दूसरे मामलों की भी जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और अलग-अलग इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

देवास पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय चोर गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

 

 


By - sagar tv news
08-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.