नोटों के बीच निकले रंगीन कागज, सांवेर-उज्जैन रोड पर करोड़ों से भरे रहस्यमयी बैग !

 

एमपी के इंदौर जिले के सांवेर-उज्जैन रोड पर गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे पड़े तीन संदिग्ध बैगों से करोड़ों रुपए की नकदी बरामद हुई। शुरुआती नजर में बैग नोटों से भरे दिखाई दिए, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो मामला और भी रहस्यमयी हो गया।

घटना सांवेर-उज्जैन रोड स्थित भुट्टा चौराहे के पास की है। सुबह एक स्थानीय किसान की नजर सड़क किनारे पेड़ के नीचे रखे तीन लावारिस बैगों पर पड़ी। बैग संदिग्ध लगने पर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

 

 

 

जब पुलिस ने बैग खोले तो अंदर 500 रुपए के नोटों की सैकड़ों गड्डियां देखकर सभी हैरान रह गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक कुल रकम करीब 2 करोड़ 83 लाख रुपए बताई जा रही है। लेकिन जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ। कई गड्डियों में ऊपर और नीचे असली नोट लगाए गए थे, जबकि अंदर नकली नोट और रंगीन सादे कागज भरे हुए थे।

पुलिस को आशंका है कि यह किसी बड़े फर्जीवाड़े, ठगी या अवैध लेनदेन का हिस्सा हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि किसी को करोड़ों की रकम दिखाकर धोखा देने की तैयारी की गई थी। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क और बैगों के पीछे छिपे लोगों की तलाश में जुट गई है।

 

 

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी है। हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये बैग वहां कौन छोड़कर गया और इसके पीछे आखिर मकसद क्या था।

एडिशनल एसपी ग्रामीण रूपेश द्विवेदी ने बताया कि बरामद नकदी और संदिग्ध सामग्री को जब्त कर लिया गया है तथा पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

सड़क किनारे मिले इन करोड़ों रुपयों ने अब कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।


By - sagar tv news
08-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.