सागर- खुले में कचरा फेंका तो लगेगा जुर्माना! निगमायुक्त सड़क पर उतरे, अतिक्रमण और गंदगी पर बड़ा एक्शन

 

सागर शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देश के अग्रणी शहरों में शामिल कराने के लिए नगर निगम अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। शहर में गंदगी फैलाने वालों और खुले में कचरा फेंकने वाले दुकानदारों पर निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को निगम टीम के साथ राजघाट चौराहा और कटरा बाजार क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे खुले में कचरा फेंकने और सी एंड डी वेस्ट डालकर स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई।

राजघाट चौराहा पर चौरसिया पान भंडार और एक फल विक्रेता द्वारा गंदगी फैलाने पर 500-500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं सुरेंद्र कुर्मी द्वारा सड़क पर सी एंड डी वेस्ट डालने पर 300 रुपए का चालान काटा गया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र के सफाई दरोगा को नोटिस जारी करने के आदेश भी दिए गए।

कटरा बाजार क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान “वन टू कलेक्शन” नामक प्रतिष्ठान द्वारा सड़क पर खुले में कचरा फेंकते पाए जाने पर 2500 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। निगमायुक्त ने संबंधित संचालक को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में दुकान का कचरा डस्टबिन में रखें और नगर निगम की कचरा गाड़ी को ही दें। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि शहर में प्रतिदिन सुबह और रात दोनों पालियों में नियमित सफाई कराई जा रही है ताकि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। उन्होंने सभी दुकानदारों और नागरिकों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर डस्टबिन रखें और शहर को साफ रखने में सहयोग करें। उन्होंने साफ कहा कि जो लोग शहर की स्वच्छता व्यवस्था बिगाड़ेंगे, उनके खिलाफ लगातार चालानी कार्रवाई जारी रहेगी। निगम प्रशासन अब सागर को स्वच्छता में टॉप शहर बनाने के मिशन में जुट गया है।


By - sagar tv news
08-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.