जमीन में गाड़कर छिपाई थी नशीली कफ सिरप, नशे के गढ़ पर पुलिस का बड़ा प्रहार!

 

एमपी के रीवा में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली कफ सिरप तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। सिविल लाइंस पुलिस ने कबाड़ी मोहल्ले में दबिश देकर दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नशीली सिरप को छिपाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया था, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस के मुताबिक इलाके में लंबे समय से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। गुरुवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि कबाड़ी मोहल्ले में दो महिलाएं प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बेच रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहले जानकारी का सत्यापन किया और फिर देर रात टीम बनाकर छापा मारा।

रेड के दौरान आरोपी महिलाओं ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब सख्ती से जांच की गई तो पूरा राज खुल गया। पुलिस को घर के अंदर खाना बनाने वाले बर्तनों में छिपाकर रखी गई नशीली कफ सिरप की शीशियां मिलीं। इतना ही नहीं, घर के पास जमीन के अंदर एक नीला ड्रम गाड़कर भी सिरप छिपाई गई थी। महिलाओं की निशानदेही पर जमीन खोदकर ड्रम बाहर निकाला गया, जिसमें बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई। पुलिस ने कुल 55 शीशियां जब्त की हैं। इसके अलावा नशे का कारोबार कर कमाए गए करीब 17 हजार रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने चांदनी लोनिया और सरस्वती लोनिया नाम की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सीएसपी डॉ. रितु उपाध्याय ने बताया कि दोनों आरोपियों पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह नशीली सिरप कहां से लाई जाती थी और किन लोगों तक सप्लाई की जा रही थी। रीवा में हुई इस कार्रवाई के बाद नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


By - sagar tv news
08-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.