कलेक्टर की फटकार का असर,खुलेआम शराबखोरी और गंदगी पर 20 से ज्यादा केस दर्ज

 

खुलेआम शराबखोरी करने यहां-वहां नशा खोरी करने को लेकर कलेक्टर ने आबकारी विभाग को जमकर फटकार लगाईं थी। जिसका असर भी देखने को मिला। जहां आबकारी विभाग की टीम ने खुले में शराबखोरी और गंदगी करने को लेकर 20 से ज्यादा केस दर्ज किये हैं। तो अवैध तस्करी से जुड़ी करीब 2 लाख रुपये कीमत की शराब भी जब्त की गई। ये कार्यवाई देश के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक इंदौर में की गयी। क्योंकि कलेक्टर को लगातार गंदगी की शिकायतें मिल रही थी।
दरअसल इंदौर में कलेक्टर के गुस्से के बाद आबकारी विभाग एक्शन मोड में नज़र आया। बताया जा रहा है की इंदौर में कलेक्टर की जनसुनवाई के दौरान इस तरह की शिकायतें सामने आई थी। जिसमें खुलेआम शराबखोरी, शराब दुकानों के आसपास फैली गंदगी की शिकायतें शामिल हैं। जिसके बाद प्रशासन सख्त नजर आया। जिस पर नाराज कलेक्टर शिवम वर्मा ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

जिसके बाद आबकारी विभाग का अमला मैदान में उतरा और खुलेआम नशाखोरी, अवैध ढाबों और शराब दुकानों के आसपास फैली गंदगी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। आबकारी विभाग ने देर रात तक शहर के कई क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की। जहां आबकारी एक्ट उल्लंघन के तहत 20 से ज्यादा प्रकरण दर्ज किए। जबकि अवैध तस्करी से जुड़ी करीब 2 लाख रुपये कीमत की शराब भी जब्त की गई।
इस सब के अलावा शराब दुकानों के 50 मीटर के दायरे में गंदगी पाए जाने पर 5 दुकानों पर अर्थदंड भी लगाया गया।
प्रशासन का कहना है की गंदगी फ़ैलाने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।-


By - sagar tv news
08-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.