सड़क निर्माण में बाधा बन रहे थे दो मकान, निगम ने बुलडोजर चलाकर कर दिए ध्वस्त
सड़क निर्माण के दौरान बाधा बनने वाले दो मकानों को आखिरकार ध्वस्त कर दिया गया। इन निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर चलाया गया। दरअसल इंदौर में स्मार्ट सिटी के तहत सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसको लेकर सम्बंधित दो मकान मालिकों को नोटिस दिए गए थे। लेकिन जवाब नहीं मिलने के बाद टीम ने अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाई करते हुए मकानों को ढहा दिया। इंदौर में नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यवाई को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है की पोलोग्राउंड क्षेत्र के एमआर-4 इलाके में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनने वाली सड़क में बाधा बन रहे दो निर्माणों को निगम ने हटा दिया। नगर निगम के मुताबिक संबंधित पक्षों को पहले नोटिस भी दिए गए थे। लेकिन जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई। इंडस्ट्रियल पोलोग्राउंड क्षेत्र में नगर निगम ने जेसीबी और अमले के साथ पहुंचकर कार्रवाई की। एमआर-4 इलाके में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें दो निर्माण बाधा बन रहे थे। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक साल 2022 के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यहां रोड निर्माण प्रस्तावित है।
कार्यवाई से पहले नगर निगम की टीम द्वारा संबंधित पक्षों को पूर्व में नोटिस जारी कर दस्तावेज और अनुमति प्रस्तुत करने कहा गया था। लेकिन नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद निगम ने कार्रवाई करते हुए निर्माण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। भवन अधिकारी आशीष का कहना है की स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बाधा बनने वाले निर्माणों को नियमानुसार हटाया जा रहा है।------