भाजपा नेता से बदतमीजी पर मचा बवाल, कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम,सूबेदार सस्पेंड टीआई लाइन अटैच !
यातायात पुलिस और भाजपा नेता के बीच विवाद हो गया। बीजेपी नेता से बदतमीजी पर इस कदर बवाल मचा की मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद भाजपा नेता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आये और चक्काजाम कर दिया। कार्यकर्ता सड़कों पर जमा थे। इस दौरान जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। जिसके बाद सूबेदार को सस्पेंड कर दिया गया तो वहीं टीआई को लाइन अटैच किया गया। यह पूरा मामला इंदौर के महू नाका चौराहे का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।
बताया जा रहा है की यातायात पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद ने बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया। यातायात पुलिस पर बीजेपी विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र शेंडगे के साथ बदतमीजी और मारपीट करने के आरोप लगे। घटना से नाराज विधानसभा क्रमांक 4 की विधायक मालिनी गौड़ के समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और महू नाका चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। साथ ही भाजपा नेता से अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया। ट्रैफिक रोककर जमकर नारेबाजी की गयी। जिस वजह से कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यातायात पुलिसकर्मियों ने वीरेंद्र शेंडगे के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। जिनके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।
मामला बढ़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक विभाग के कॉन्स्टेबल शेखर और सूबेदार लक्ष्मी को सस्पेंड कर दिया। जबकि ट्रैफिक टीआई राधा यादव को कार्यालय अटैच कर दिया। फिलहाल इस पूरे मामले की विभागीय जांच जारी है।------