अधर में कॉलेज के छात्रों का भविष्य, शिक्षकों के पद खाली, पढ़ाई न होने से परेशान छात्र | SAGAR TV NEWS

 

एक तरफ सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर बात करती है। अच्छी शिक्षा व्यवस्था उन्हें मिले इस तरह के दावे किये जाते हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर कई दफा ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिलता है। इसी तरह एमपी के अनूपपुर जिले में भी छात्रों के भविष्य के साथ में खिलवाड़ किया जा रहा है। कॉलेज में शिक्षकों के न होने से छात्रों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। दरअसल कोतमा-बिजुरी के सरकारी कॉलेज में शिक्षकों के पद खाली हैं। हैरानी की बात तो ये भी है की न तो नियमित शिक्षक हैं न ही अतिथि विद्वान उपलब्ध हैं। जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

 

बताया गया की अनूपपुर जिले के बिजुरी कॉलेज में कई कोर्स भी अभी तक नहीं है। ना ही पीजी क्लास है। जबकि इस क्षेत्र के लोगों की मांग है कि पीजी क्लास होनी चाहिए। साथ ही साफ-सफाई का भी अभाव देखा जा रहा है। जिससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।

 

 

जानकारी के मुताबिक कोतमा और बिजुरी कॉलेज में कई विषयों के पद लंबे समय से खाली हैं। हैरानी की बात ये है की जहां नियमित शिक्षक नहीं हैं। वहां अतिथि विद्वान की भी व्यवस्था नहीं की गई है। जिस पर छात्रों का कहना है कि बिना शिक्षक के आखिर पढ़ाई कैसे हो? जब क्लास ही नहीं लग रही, तो कोर्स समय पर पूरा होना लगभग नामुमकिन हो जाता है। परीक्षा नजदीक आने के बावजूद कई विषयों की पढ़ाई अधूरी है, जिससे छात्रों के भविष्य पर सीधा असर पड़ रहा है।
सबसे बड़ा सवाल ये है जब शिक्षक ही नहीं हैं। तो छात्रों का सिलेबस कैसे पूरा होगा। छात्र कब तक अव्यवस्था का खामियाजा भुगतते रहेंगे। उनका भविष्य आखिर दांव पर कब तक लगा रहेगा।

इसके अलावा बिजुरी कॉलेज में न खेल के लिए कोई ग्राउंड है। न ही कैंपस और क्लास की साफ सफाई की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
09-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.