सागर कलेक्टर ने जनगणना कार्य में लापरवाही पर बड़ा एक्शन! 4 CMO समेत 5 अधिकारियों को नोटिस| SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले में जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सख्त कार्रवाई की है। जनगणना महाअभियान के तहत मकान गणना कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर 4 सीएमओ समेत 5 जनगणना चार्ज अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी प्रतिभा पाल ने जिले में चल रहे जनगणना कार्य की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कई क्षेत्रों में काम की गति बेहद धीमी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना का कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगले दो दिनों में प्रगति नहीं दिखी तो संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के तहत मकरोनिया के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं जनगणना चार्ज अधिकारी पवन कुमार शर्मा, शाहपुर के मुख्य नगर परिषद अधिकारी बालकिशन पटेल, राहतगढ़ के जनगणना चार्ज अधिकारी आकाश जैन, जैसीनगर के तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी प्रेमनारायण सिंह और बांदरी के तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी अनिल कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कार्य की समयसीमा भी तय कर दी है। उन्होंने निर्देश दिए कि 10 मई तक कम से कम 50 प्रतिशत मकान गणना कार्य पूरा किया जाए। इसके बाद 15 मई तक 75 प्रतिशत और 20 मई तक 100 प्रतिशत कार्य हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का काम नहीं बल्कि शासन की योजनाओं और विकास की आधारशिला है। इसलिए हर कर्मचारी और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभाए। सागर में कलेक्टर की इस सख्ती के बाद अब जनगणना कार्य में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।


By - sagar tv news
09-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.