Sagar- एक्शन मोड में नए SP अनुराग सुजानियां ! ज्वाइनिंग के बाद थानों में औचक निरीक्षण, सघन चेकिंग

 

सागर में नवागत पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानियां ने पदभार संभालते ही एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया है। ज्वाइनिंग के तुरंत बाद पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उन्होंने गोपालगंज थाने का औचक निरीक्षण किया। वहीं शहर में अव्यवस्थित पार्किंग, ट्रैफिक और कानून व्यवस्था को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए गए। एसपी के आदेश के कुछ ही मिनटों बाद पूरे शहर में पुलिस की टीमें सड़क पर उतर आईं और हर थाने के बाहर सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया।

 

 

 

 

सागर में नए पुलिस कप्तान अनुराग सुजानियां के आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में तेजी नजर आने लगी है। शनिवार को एसपी ने सबसे पहले गोपालगंज थाने पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, रिकॉर्ड व्यवस्था, पुलिस स्टाफ की कार्यप्रणाली और लंबित मामलों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अनुशासन और जनता से व्यवहार को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने शहर में संचालित मेले के बाहर अव्यवस्थित वाहन पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने ट्रैफिक डीएसपी को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम से मैसेज जारी हुआ और देखते ही देखते शहर के प्रमुख चौराहों और थानों के बाहर पुलिस टीमों ने वाहन चेकिंग शुरू कर दी।

 

 

 

 

 

शहर में लंबे समय बाद पुलिस की इतनी सक्रियता देखने को मिली। पुलिसकर्मी दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच करते नजर आए। हेलमेट, दस्तावेज, संदिग्ध गतिविधियों और नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। आम लोगों का कहना है कि नए एसपी के आने से पुलिसिंग में सख्ती दिखाई देने लगी है, जिससे अपराधियों में डर का माहौल बनेगा। पुलिस विभाग का कहना है कि कानून व्यवस्था मजबूत करना, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारना और अपराधों पर नियंत्रण उनकी प्राथमिकता है। आने वाले दिनों में ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि शहर में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनी रहे।


By - sagar tv news
09-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.