सागर-पागल कुत्ते का आतंक! 2 दिन में 24 लोगों पर हमला, बच्चों समेत पूर्व पार्षद घायल SAGAR TV NEWS

 

सागर शहर में इन दिनों आवारा और पागल कुत्तों का आतंक लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। गांधी चौक वार्ड में एक पागल कुत्ते ने शुक्रवार को जमकर आतंक मचाया और पूर्व पार्षद सहित कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि घायलों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों में करीब 24 लोगों को यह कुत्ता अपना शिकार बना चुका है।

 

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गांधी चौक वार्ड स्थित स्वर्गीय लोकमन खटीक के निवास के आसपास एक सफेद और काले रंग की मादा कुतिया अचानक आक्रामक हो गई। राह चलते लोगों पर हमला कर उसने कई लोगों को घायल कर दिया। शुक्रवार को इस कुत्ते ने पूर्व पार्षद सहित करीब सात से आठ लोगों को काटा। घायलों में 5 वर्षीय प्रियांश खटीक और 10 वर्षीय गणेश सोनी जैसे मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

 

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्ता बेहद खतरनाक हो चुका है और अचानक लोगों पर झपट्टा मार देता है। घायल महेश खटीक, मोहनलाल और अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कई लोगों के पैरों में गंभीर घाव हुए हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम को आवारा कुत्तों की समस्या की शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वार्डवासियों में नगर निगम के प्रति भारी नाराजगी है।

 

उनका आरोप है कि शहर में लगातार आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन पकड़ने और नियंत्रण की व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हो रही है। पिछले पांच महीनों में यह तीसरी बड़ी घटना है, जब एक साथ कई लोग कुत्तों के हमले का शिकार हुए हैं। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पागल कुत्तों को तत्काल पकड़कर इलाके को सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो। फिलहाल इलाके में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

 


By - sagar tv news
09-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.