सागर- शाहपुर में शराब दुकान बना मौ त का अड्डा! युवक की ह त्या, गु स्सा ई भीड़ ने लगाई आग

 

सागर जिले के शाहपुर नगर से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां शराब दुकान के कर्मचारियों की कथित मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया और गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि शाहपुर स्थित शराब दुकान पर बीती रात नीरज प्रजापति और उसके साथी का दुकान कर्मचारियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कर्मचारियों ने दोनों युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।

इस हिंसक हमले में नीरज प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हालत में अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका उपचार जारी है। जैसे ही युवक की मौत की खबर इलाके में फैली, परिजन और स्थानीय लोग भड़क उठे। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि कुछ उत्तेजित लोगों ने शराब दुकान में आग लगा दी।

आग की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी समझाइश और मशक्कत के बाद सड़क जाम खुलवाया गया। फिलहाल पुलिस ने शराब दुकान के कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शाहपुर में इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।


By - sagar tv news
09-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.