प्रेमिका की शादी में पहुंचे युवक की हत्या, 6 साल की मोहब्बत का खौफनाक अंत ! | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के बालाघाट जिले से एक ऐसी दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। यहां 6 साल पुराने प्रेम संबंध का अंत बेहद खौफनाक तरीके से हुआ। जिस युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ जिंदगी बिताने के सपने देखे थे, उसी की प्रेमिका की शादी की रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला रामपायली थाना क्षेत्र का है, जहां गर्राबोड़ी-मुरझड मार्ग पर 23 वर्षीय तरुण नगपुरे का शव सड़क किनारे मिला था। पास में उसकी बाइक भी पड़ी थी। शुरुआत में मामला सड़क हादसे का लग रहा था, लेकिन पुलिस जांच में जो सच सामने आया, उसने सबको हैरान कर दिया।

 

 

पुलिस के मुताबिक तरुण का गांव की ही एक युवती से पिछले 6 साल से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के विरोध के चलते युवती की शादी 5 मई को किसी और से तय कर दी गई। बताया जा रहा है कि शादी की रात युवती ने ही इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप कॉल के जरिए तरुण को मिलने बुलाया था। तरुण अपनी प्रेमिका को आखिरी बार दुल्हन के रूप में देखने शादी समारोह में पहुंच गया। लेकिन वहां युवती के भाई वेदप्रकाश ने उसे देख लिया। आरोप है कि उसने अपने भाई हरिप्रकाश और दोस्तों योगेश, कमलकिशोर और दिलीप के साथ मिलकर तरुण को स्टेज के पीछे ले जाकर बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट इतनी खतरनाक थी कि तरुण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

 

हत्या को हादसे का रूप देने के लिए आरोपियों ने शव को बाइक पर बैठाकर सड़क पर घसीटा और फिर सुनसान इलाके में फेंक दिया। लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और शादी की वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर महज 24 घंटे में इस अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह दर्दनाक मामला अब पूरे बालाघाट जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 


By - sagar tv news
09-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.