शादी के कुछ दिन बाद उजड़ी खुशियां! नवविवाहित युवक की मिली ला श, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

 

एमपी के रीवा जिले के बरवाह गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी की खुशियां कुछ ही दिनों में मातम में बदल गईं। एक नवविवाहित युवक का शव कुछ तरह घर में मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों ने गांव के कुछ दबंगों पर मारपीट और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सेमरिया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि युवक की हाल ही में शादी हुई थी और घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन अचानक युवक द्वारा यह कदम उठाने से परिवार पूरी तरह टूट गया है।

परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने एक दिन पहले युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। इतना ही नहीं, उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। परिवार का कहना है कि पैसों के लेनदेन को लेकर करीब दो साल से विवाद चल रहा था और इसी वजह से युवक लगातार मानसिक तनाव में था। मृतक के परिजनों के मुताबिक पहले भी कई बार युवक के साथ विवाद और मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं। उनका आरोप है कि दबंगों की प्रताड़ना और धमकियों से परेशान होकर युवक ने आखिरकार अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही सेमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवक के शव का पोस्टमार्टम रीवा के संजय गांधी अस्पताल में कराया गया है। फिलहाल पुलिस इसके पीछे की वजह और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। गांव में इस घटना के बाद गम और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। शादी के कुछ दिन बाद ही घर में मातम छा जाने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जो घर कुछ दिन पहले शादी की खुशियों से गूंज रहा था, वहां अब सिर्फ चीखें और आंसू दिखाई दे रहे हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि आखिर इस दर्दनाक मौत के पीछे असली वजह क्या है


By - sagar tv news
09-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.