सागर- बीच सड़क पर युवती को युवक ने मारे चांटे, लाइव वीडियो आया सामने | SAGAR TV NEWS |

 

सागर में अपराधों पर लगाम नहीं लगाईं जा रही है जिसका नतीजा ये हो रहा है की आये दिन मारपीट समेत अन्य तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं इसी तरह का अब मकरोनिया थाना क्षेत्र से एक और मामला सामने आया है। जिसमें एक ऑटो चालक द्वारा युवती के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमें नज़र आ रहा है की युवती सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रही है कुछ देर बात किसी बात को लेकर उसकी बहस हो जाती है जिस पर ऑटो चालक उसके साथ मारपीट करने लगता है। हालांकि युवती भी पलटवार करती है। इस दौरान लोग मौके पर मौजूद तो रहते हैं लेकिन यह तमाशबीन बने रहकर यह सब देखते रहते हैं।

 


दोनों में मारपीट क्यों हुई इसकी क्या वजह है फ़िलहाल यह तो साफ़ नहीं है लेकिन ये काफी चिंताजनक है। क्योंकि बीते कुछ दिनों पहले भी मकरोनिया थाना क्षेत्र से युवतियों के साथ मारपीट की घटना सामने आयी थी। जहां बाइक सवार युवकों ने युवतियों की पिटाई की थी। अब इस घटना के बाद भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

 

गौरतलब है की सागर में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। गुंडे बदमाशी जैसी घटनाएं आम हो गयी हैं। वहीं हाल ही में नए पुलिस कप्तान को सागर की कमान सौंपी गयी है। जिनके सामने सबसे बड़ी चुनौती और प्राथमिकता अपराधों को लेकर ही है। उन्होंने अपराधों पर लगाम लगाए जाने की बात भी कही है। ऐसे में देखना बड़ा दिलचस्प होगा की एसपी किस हद तक व्यवस्थाओं को सुधार पाते हैं।

 

 


By - sagar tv news
09-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.