सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना, रोक के बावजूद हो रहा रेत उत्खनन, जिम्मेदार क्यों हैं मौन !

 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की खुली अवहेलना की जा रही है जहां रोक के बावजूद भी खुलेआम बेख़ौफ़ तरीके से अवैध रेत का उत्खनन किया जा रहा है। जिसके बाद अब सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल एमपी के मुरैना जिले में सबलगढ़ क्षेत्र स्थित बटेश्वर घाट पर अवैध रेत उत्खनन लगातार जारी है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने चंबल नदी में अवैध खनन रोकने के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की है। रेत माफिया खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है की बटेश्वर घाट पर दिन-रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। घाट पर ट्रैक्टरों की लंबी कतारें साफ दिखाई दे रही हैं। लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने की जगह मूकदर्शक बना बैठा हुआ हैं। बता दें की चंबल नदी क्षेत्र में अवैध रेत खनन रोकने के लिए विशेष सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं। इसके बावजूद अवैध उत्खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा। ऐसे में प्रशासनिक कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों के मुताबिक आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। जो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और प्रशासनिक निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामले में वन विभाग के एसडीओ श्याम सिंह चौहान ने जानकारी दी।-


By - sagar tv news
09-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.