शिक्षा विभाग की लापरवाही से खतरे में पड़ा भविष्य,अचानक बदला परीक्षा का स्थान !
मध्यप्रदेश के पन्ना में माध्यमिक शिक्षा मंडल कि दुतीय परीक्षा में शिक्षा बिभाग कि बड़ी लापरवाही... दर्जनों परीक्षार्थियों का केंद्र बदला, 100किलोमीटर दूर भेजा कलेक्टर के त्वरित हस्तक्षेप से चार छात्राओं को मिला परीक्षा देने का अवसर
शिक्षा विभाग की एक बड़ी और गंभीर लापरवाही सामने आई है जहाँ एक गलती की वजह से छात्राओं का भविष्य खतरे में पढ़ गया। दरअसल अचानक से परीक्षा केन्दों में बदलाव करने की वजह से छात्र-छात्राओं को परेशान होना पड़ा। चार छात्राओं का परीक्षा सेंटर 100 किलोमीटर दूर कर दिया गया। जिससे वह घबरा गयी। और काफी देर परेशां होती रहीं। कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद उन्हें परीक्षा देने का मौका मिल उसका। मामला पन्ना जिले का है। जहां 12वीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की दूसरी परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई। शाहनगर की चार छात्राओं को बिना पूर्व सूचना के उनके परीक्षा केंद्र में बदलाव कर दिया गया। जिससे उनका भविष्य अधर में पड़ गया। छात्राएं परीक्षा देने के लिए सुबह से ही भटकती रहीं और काफी देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही। बताया गया की शाहनगर क्षेत्र की इन चार छात्राओं ने अपनी मुख्य परीक्षा शाहनगर स्थित संदीपनी स्कूल में दी थी। सेकेंड अवसर परीक्षा के लिए भी छात्राओं को यही उम्मीद थी कि उनका परीक्षा केंद्र पहले की तरह शाहनगर में ही रहेगा। लेकिन बिना किसी सूचना के उनका परीक्षा केंद्र बदलकर करीब सौ किलोमीटर दूर आरपी हायर सेकेंडरी स्कूल पन्ना कर दिया गया। छात्राओं और उनके परिजनों को इस बदलाव की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। जिससे चारों छात्राएं शाहनगर स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंचीं। जहां उन्हें पता चला कि उनका केंद्र पन्ना कर दिया गया है। जिससे वह घबरा गई। मामला तब और गंभीर हो गया जब केंद्राध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव निर्धारित समय से करीब एक घंटे देर से केंद्र पहुंचे। इस दौरान छात्राएं और उनके अभिभावक परेशान होकर अधिकारियों से संपर्क करते रहे। बताया जा रहा है कि जिले के दर्जनों स्कूलों के परीक्षा केंद्र बदले गए। लेकिन संबंधित छात्रों को इसकी सूचना समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई। जिससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी मिलने पर पन्ना जिले की संवेदनसील कलेक्टर उषा परमार ने तत्काल निर्णय लेते हुए आदेश जारी किए। कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद शाहनगर परीक्षा केंद्र के प्रभारी ने चारों छात्राओं को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी। तब कहीं परिजनों ने राहत की साँस ली।-