पति की सनक और गुस्से ने उजाड़ा हंसता खेलता परिवार,रोटी बनाने की बात पर पीटकर ले ली जान !
पति की सनक और गुस्से की वजह से एक हंसता खेलता हुआ परिवार उजड़ गया। दरसल पति ने अपनी पत्नी की इसलिए बेरहमी से जान ले ली क्योंकि उसने रोटी बनाने से इंकार कर दिया था। जी हां सुनने में शायद ये बात ज़रूर अजीब लगे लेकिन यही सच है। पति ने अपनी पत्नी को कुदाल से तब तक पीटा जब तक उसकी जान नहीं चली गयी। एमपी के राजगढ़ जिले के इस मामले का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर पर्दाफाश करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। सारंगपुर थाना परिसर में पत्रकार वार्ता दौरान एसडीओपी नेहा गौर ने मर्डर कांड का खुलासा किया। बताया गया की लीमाचौहान थाना क्षेत्र के घोंसला गांव में वारदात हुई थी।
एसडीओपी नेहा गोर के मुताबिक बीते 6 मई को थाना लीमाचौहान पुलिस को सूचना मिली थी कि घोंसला गांव में सिद्धनाथ तंवर के घर में उनकी 50 साल की पत्नी पुरी बाई की डेड बॉडी खून से लथपथ पड़ी है। महिला के सिर और छाती पर गहरे घाव थे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी अमित कुमार तोलानी के निर्देशन में तत्काल एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस को मृतका के पति सिद्धनाथ पर संदेह हुआ। क्योंकि मौके पर मौजूद बेटों के कपड़ों पर खून के निशान थे। लेकिन सबसे पहले बॉडी देखने का का करने वाले पति के कपड़े पूरी तरह साफ थे। पूछताछ में सिद्धनाथ बार-बार अपने बयान बदल रहा था।
जिससे संदेह गहरा गया। लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जहां उसने बताया की घटना वाले दिन उसने पत्नी से खाना बनाने को कहा था। लेकिन पत्नी ने थकान का हवाला देकर थोड़ी देर बाद खाना बनाने की बात कही। बस इसी बात से सिद्धनाथ आग बबूला हो उठा। जहां मामूली विवाद इतना बढ़ा की उसने पत्नी को धक्का दिया इसके बाद घर में रखी कुदाली से उसके सिर और छाती पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली। मर्डर के बाद वह अपना खून साफ कर आया और घर लौटकर रोने-बिलखने का नाटक करने लगा ताकि किसी को शक न हो।
फ़िलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।------