नेशनल हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने विश्वविद्यालय के कुलपति के ड्राइवर को कुचला,मौके पर तोड़ा दम
नेशनल हाई वे पर एक बेकाबू ट्रेलर चालक ने विश्व विद्यालय के कुलपति के ड्राइवर को कुचल दिया। इसके बाद वह उसे घसीटते हुए ले गया। जिस वजह से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद ट्रेलर चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर डेड बॉडी रखकर चक्काजाम कर दिया। जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
घटना एमपी के शहडोल जिले की है। जहां हिट एंड रन का मामला सामने आया। बताया जा रहा है की बुढ़ार थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालपुर के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति के ड्राइवर को कुचल दिया। जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे-43 पर बॉडी रखकर चक्काजाम कर दिया। जिससे घंटों यातायात प्रभावित रहा। मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक कुलपति के ड्राइवर मुकेश यादव देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की ट्रेलर चालक टक्कर मारने के बाद भी नहीं रुका और मुकेश यादव को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे उनका मौके पर दम निकल गया।
घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाइश दी गयी। कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।------