Sagar - विश्वास नहीं था की गुम-चोरी मोबाइल वापस मिलेगा,लेकिन ढूंढ लाई पुलिस,लौटी चेहरे की रौनक

कितना अच्छा हो की जब कोई गुम या चोरी हुई चीज लोगों को वापिस मिल जाए। खासकर तब जब उसकी उम्मीद ही न हो। या फिर मिलने की उम्मीद बहुत कम हो। सागर की कैंट थाना पुलिस ने भी इसी तरह कुछ लोगों को उनकी मुस्कान वापिस लौटाई है। गुम या चोरी हो चुके मोबाइलों को सम्बंधित लोगों को वापिस लौटाया गया है। जिससे उनके चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई। बताया जा रहा है की कैंट थाना पुलिस ने करीब पांच मोबाइल ढूंढकर वापिस लौटाए हैं। जिनकी कीमत दो लाख के करीब बताई जा रही है।

 

 

 

जब लोगों को उनके फोन वापिस किये जाने को लेकर थाना स्टाफ द्वारा फोन किया गया तो पहले उन्हें विश्वास नहीं हुआ। लेकिन जब वह थाने पहुंचे तो उनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं था। थाना प्रभारी ने फोन लौटाए जिसके बाद लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। कुछ मोबाइल ऐसे हैं जिन्हे दूसरे राज्यों से भी बरामद किया गया है।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक फरियादियों के द्वारा कैंट थाने में अलग-अलग शिकायतें की गयी थी। जिसके तहत किसी का मोबाइल चोरी हो गया था। तो किसी का मोबाइल गुम हो गया था। पुलिस ने शिकायत दर्ज की। साथ ही साइबर सेल टीम और थाना पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से मोबाइलों को रिकवर किये गए। जिन्हे पांच फरियादियों को वापिस लौटाया गया है। मोबाइल की कीमत तकरीबन 1 लाख 80 हजार रूपये बताई जा रही है।

 

 

 

 

मोबाइल पाकर लोग काफी खुश हुए उन्होंने बताया की विश्वास नहीं था की उनका खोया हुआ फोन उन्हें वापिस मिल जाएगा। किसी का फोन तीन महीने पहले तो किसी का पिछले साल गुम हुआ था। जिसे पुलिस ने ढूंढ निकालने में सफलता पाई है। फरियादियों ने पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा की।------


By - sagar tv news
10-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.