रेल्वे स्टेशन पर क्राइम ब्रांच का छापा, ट्रॉली बैग से मिला ढाई लाख का गांजा, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की टीम ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर छापा मार कार्यवाई की तो हड़कंप मच गया। एक तस्कर अपने ट्रॉली बैग में गांजा लेकर जा रहा था। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। उसके बाद से 10 गांजे के पैकेट बरामद किये गए। साढ़े 9 किलो गांजा जप्त किया गया। जिसकी कीमत 2 लाख 65 हजार रूपये बताई जा रही है। राजधानी भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाई की। बताया गया की गांजे की खेप को झांसी ले जाया जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 स्थित पार्सल ऑफिस के पास एक युवक ट्रॉली बैग में गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान युवक के ट्रॉली बैग से खाकी टेप में पैक किए गए 10 पैकेट बरामद हुए। जिनमें गांजा था। पुलिस ने कुल 9 किलो 570 ग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन जब्त किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आयुष शिवहरे निवासी चिरगांव, जिला झांसी बताया। शुरूआती पूछताछ में उसने बताया की वह भोपाल से गांजे की खेप लेकर झांसी जा रहा था। आरोपी ने यह भी बताया कि मादक पदार्थ ओडिशा के रास्ते लाया जाता था और बाद में अलग-अलग राज्यों में इसकी सप्लाई की जाती थी। पुलिस का कहना है की आरोपी को कार्रवाई की भनक लग गई थी जिससे वह ट्रेन से उतर गया था। लेकिन क्राइम ब्रांच की सतर्क टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी के कुछ साथियों के नाम भी सामने आए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की जानकारी जुटाई जा रही है।--