टोल प्लाजा पर डंपर में लगी आग,धू-धू कर जल गया वाहन, सुरक्षा के नहीं थे कोई इंतजाम ! | SAGAR TV NEWS

 

सड़क पर चलते हुए एक डंपर में अचानक से आग लग गयी। वाहन टोल प्लाजा पर पहुंचा था की उसमें ऐसी आग लगी की ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई नहीं तो वह ज़िंदा जल जाता। आग इतनी भयंकर थी की डम्पर धू-धू कर जल उठा। लेकिन करीब दो घंटे तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची जिससे समय पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना एमपी के छतरपुर जिले की है। जहां देवगांव टोल प्लाजा पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया था। क्योंकि ये काफी व्यस्त टोल प्लाजा माना जाता है। यहां से हर दिन हज़ारों की संख्या में वाहन निकलते हैं। जिस वजह से अन्य वाहनों में आग फैलने का डर बना हुआ था।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक डंपर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। जिसके बाद आग भड़क गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। कुछ ही देर में आग ने पूरे डंपर को अपनी चपेट में ले लिया। देवगांव में स्थित ये टोल प्लाजा सबसे व्यस्त माना जाता है। इसके बावजूद मौके पर आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

 

लेकिन घटना के दो घंटे बाद तक भी दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा था। स्थानीय लोगों का कहना था की अगर आग आसपास खड़े अन्य वाहनों तक फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने प्रशासन और टोल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि टोल वसूली के लिए 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहते हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर कोई इंतजाम नहीं है।
घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीँ गनीमत की बात ये है की किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हो पाई।

 

 


By - sagar tv news
10-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.