कलेक्टर और सीईओ से नाराज़ कर्मचारियों का हंगा-मा, जनपद कार्यालय में ताला जड़कर बैठे हड़ताल पर !

 

कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ के व्यवहार से नाराज़ होकर कर्मचारियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जहां पंचायत विभाग का अमला जनपद कार्यालय में ताला लगाकर अनिश्चितकालीन कलमबंद कर हड़ताल पर बैठ गए। पंचायत विभाग के कर्मचारियों ने कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ पर अभद्र भाषा के अलावा अनावश्यक दबाव बनाने के आरोप लगाए। मामला एमपी के रीवा जिले के त्यौंथर जनपद पंचायत से जुड़ा है।

बताया जा रहा है की कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और जिला पंचायत सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर के कार्य व्यवहार के विरोध में त्यौंथर जनपद पंचायत में सचिव, रोजगार सहायक समेत पंचायत विभाग के अमले ने विरोध प्रदर्शन किया। पंचायत कर्मचारियों ने जनपद पंचायत कार्यालय त्यौंथर में ताला जड़ते हुए रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और जिला पंचायत सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोजगार सहायक संघ के अध्यक्ष नारायण मिश्रा का आरोप है की मीटिंग के दौरान कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। अनावश्यक कार्यों का दबाव बनाकर मानसिक प्रताड़ना दी जाती है। कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई जा रही है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हड़ताल पर बैठे पंचायत अमले ने कहा की जब तक कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और जिला पंचायत सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर के कार्य व्यवहार में सुधार और सम्मानजनक माहौल सुनिश्चित नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मामले में देखना बड़ा दिलचस्प होता है की आगे प्रशासन का क्या रुख रहेगा।--


By - sagar tv news
10-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.