गेहूं तुलाई में देरी से भड़के किसान ! रायसेन में स्टेट हाईवे-44 पर लगाया चक्काजाम | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के रायसेन जिले में गेहूं तुलाई की समस्या को लेकर किसानों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। सिलवानी-उदयपुरा रोड स्थित स्टेट हाईवे-44 पर किसानों ने चक्काजाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि कई दिनों से तुलाई कार्य में लगातार देरी हो रही है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक चुनेटिया सोसायटी के अंतर्गत पटेल वेयरहाउस पर गेहूं तुलाई का कार्य चल रहा है। लेकिन यहां व्यवस्थाओं की कमी और धीमी प्रक्रिया के कारण किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी। किसानों का कहना है कि वे कई दिनों से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर तुलाई केंद्र पर खड़े हैं, लेकिन समय पर उनकी फसल की तुलाई नहीं हो पा रही।

 

 

गुस्साए किसानों ने आखिरकार सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग उठाई। किसानों का कहना है कि गर्मी के मौसम में खुले में रखी गेहूं की फसल खराब होने का खतरा बना हुआ है। साथ ही लगातार इंतजार के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि तुलाई केंद्र पर पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हैं और अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

 

 

चक्काजाम की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। किसानों ने साफ कहा कि जब तक तुलाई व्यवस्था सुचारु नहीं होगी, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। फिलहाल प्रशासन किसानों को जल्द तुलाई कराने का आश्वासन दे रहा है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश में समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।

 

 


By - sagar tv news
10-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.