Sagar- बिजली बिल न भरने वालों के खिलाफ बिजली विभाग हुआ सख्त, अब होगी बड़ी कार्यवाई !

 

लम्बे समय से बिजली बिल न भरने वालों के खिलाफ बिजली विभाग अब और भी ज्यादा सख्त नज़र आ रहा है अब ऐसे लोगों के नाम सार्वजनिक किये जा रहे हैं जिन्होंने काफी समय से अपना बिजली बिल नहीं भरा है। सागर जिले के खुरई में कई सारे ऐसे उपभोक्ता हैं जिनका लाखों रूपये बिल बकाया है। इसी को देखते हुए खुरई ग्रामीण विद्युत वितरण केंद्र द्वारा ऐसे 20 बड़े बकायादार उपभोक्ताओं की सूची जारी की गई है। जिन्होंने कई महीनों से बिजली बिल जमा नहीं किया है। विभाग के अनुसार इन उपभोक्ताओं पर करीब 5 लाख रुपये से ज्यादा की राशि बकाया है।

 

 


खुरई ग्रामीण विद्युत केंद्र के कनिष्ठ अभियंता राहुल सिंह ठाकुर के मुताबिक मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित समाधान योजना 2025-26 बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत का बड़ा अवसर है। इस योजना के तहत तीन महीने से ज्यादा पुराने बिजली बिलों पर उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक की छूट का लाभ दिया जा रहा है। योजना में एकमुश्त भुगतान करने पर अधिकतम छूट का प्रावधान है, वहीं उपभोक्ताओं को छह आसान किस्तों में भुगतान की सुविधा भी दी गई है। राहुल सिंह ठाकुर ने बताया कि योजना की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है।

 

 

 

 

ऐसे में जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल लंबे समय से बकाया हैं। वे समय रहते समाधान योजना का लाभ लेकर अपना बकाया जमा कर सकते हैं। विभाग का कहना है कि यह योजना उपभोक्ताओं को राहत देने और पुराने बकाया समाप्त करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। विद्युत विभाग ने साफ़ चेतावनी दी है कि निर्धारित तिथि तक बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सबसे पहले उनके बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। इसके बाद विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138 के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

 

 

 

 


वहीं विभाग ने यह भी साफ किया है कि लगातार बकाया नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं से भू-राजस्व वसूली की प्रक्रिया के तहत कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द योजना का लाभ लेकर अपना बकाया बिल जमा करें।


By - sagar tv news
11-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.